{"_id":"598767ba4f1c1b99108b47f7","slug":"51502046138-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खैर की लकड़ी काटकर बेचने वाले दो बदमाश पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खैर की लकड़ी काटकर बेचने वाले दो बदमाश पकड़े
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खैर की लकड़ी बेचने वाले दो तस्कर पकड़े
खतौली। इंस्पेक्टर पीपी सिंह ने बताया कि उन्होंने पुलिस टीम के साथ रविवार की सुबह करीब 10.30 बजे गंगनहर पुल के पास आयशर कैंटर गाड़ी पकड़ा। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें खैर की कीमती लकड़ी लदी मिली। पुलिस ने गाड़ी से दो बदमाशों को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान इन तस्करों ने अपने नाम रामपुर के गांव बेनजीर निवासी रहीश पुत्र सखावत तथा गाड़ी चालक ब्रह्मपुरी दिल्ली निवासी बोबी पुत्र सुंदरलाल बताए हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से एक तमंचा, कारतूस व छुरी बरामद की। पुलिस ने कैंटर गाड़ी में लगभग 10 कुंतल खैर की लकड़ी भी बरामद की। जिसकी कीमत 60 हजार रुपये आंकी गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों बदमाश रामपुर के थाना बिलासपुर क्षेत्र के गांव नगलिया से खैर की लकड़ी चोरी से काटकर बागपत में बेचने के लिए जा रहे थे। इन बदमाशों ने चोरी से लकड़ी कटवाने वाला इन तीसरा साथ रामपुर निवासी मुनव्वर है।