फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   50 thousand prize

प्रेमिका की कॉल से जाल में फंसा 50 हजार का इनामी

Thu, 16 Feb 2017 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 16 Feb 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
50 thousand prize
डेमो पिक
अविवाहित महिला बंदी के बच्ची को जन्म देने के बाद परिजनों ने उससे बात करना बंद कर दिया। पीड़िता ने फोन पर प्रेमी से बात की तो नंबर अफसरों ने शक के चलते ट्रैस कर लिया। नंबर 50 हजार के ईनामी शातिर का निकला, जिसे पुलिस एक साल से तलाश रही थी। वह कुछ घंटों के भीतर एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया।       
विज्ञापन


कारागार में बंद अविवाहित महिला बंदी ने रविवार को जिला चिकित्सालय में एक बच्ची को जन्म दिया था। छह घंटे बाद ही बच्ची की मौत हो गई थी। मामले की जानकारी देने के लिए जेल कर्मचारियों ने महिला  बंदी के परिजनों को मामले की जानकारी दी तो उन्होंने उससे बात करने और अस्पताल आने सेे इंकार कर दिया। परेशान पीड़िता ने अफसरों को अपने प्रेमी का नंबर दिया। प्रेमी ने भी आने से इंकार कर दिया और फोन बंद कर लिया।
विज्ञापन


अफसरों को शक हुआ तो नंबर पुलिस को दिया गया। नंबर इनामी बदमाश का निकला। पुलिस अफसरों ने मामले का संज्ञान लिया और नंबर ट्रैस किया तो आरोपी की लोकेशन वहलना चौक के आसपास निकली। एसटीएफ ने छापा मारा तो  आरोपी टीम के हत्थे चढ़ गया। बाद में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लिखा-पढ़ी कर उसे जेल भेज दिया। पकड़े गए शातिर पर संगीन धाराओं के दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।       
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed