फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सिकंदरपुर में छात्र को गोली मारी, गंभीर

सिकंदरपुर में छात्र को गोली मारी, गंभीर

Tue, 18 Sep 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 18 Sep 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
सिकंदरपुर में छात्र को गोली मारी, गंभीर
सिकंदरपुर में छात्र को गोली मारी, गंभीर
विज्ञापन

भोपा। सिकंदरपुर गांव में दोस्त के साथ धर्मकांटे के पास खड़े छात्र को बाइक सवार दो युवकों ने गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्र को सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया।

गांव सिकंदरपुर निवासी महाराज सिंह का बेटा आदित्य राजकीय मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कक्षा-11 का छात्र है। सोमवार शाम आदित्य साथी सचिन के साथ गांव के बाहर स्थित धर्मकांटे के पास खड़ा था। आरोप है कि उसी समय बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचे और आदित्य पर गोली चला दी, जो उसके हाथ में लगी। इसके बाद हमलावर वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन तत्काल घायल आदित्य को भोपा सीएचसी ले गए, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल के लिए रैफर कर दिया गया। घटना के बाद सीओ भोपा राममोहन शर्मा व इंस्पेक्टर बीपी सिंह मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को शक के आधार पर हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed