फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सबूतों के अभाव में आरोपी रिहा,दलितों में रोष व्याप्त।

सबूतों के अभाव में आरोपी रिहा,दलितों में रोष व्याप्त।

Mon, 14 May 2018 12:16 AM IST
Updated Mon, 14 May 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
सबूतों के अभाव में आरोपी रिहा,दलितों में रोष व्याप्त।
पीड़ितों के साथ नाइंसाफी नहीं होगी
विज्ञापन

पुरकाजी। दलित युवती के साथ हुई गैंगरेप और हत्या की घटना में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों को रिहा कर देने से दलित समाज के लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। दलितों ने एक मीटिंग कर एसएसपी से मिलने का निर्णय लिया है। उधर, पुलिस सबूतों के अभाव में आरोपियों को रिहा करने की बात कहकर दलितों को संतुष्ट करने का प्रयास कर रही है। सीओ सदर रिजवान अहमद का कहना है कि घटना की जांच चल रही है। जांच में दोष सिद्ध होने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सीओ का कहना है कि पुलिस की पूरी हमदर्दी पीड़ित पक्ष के साथ है और उसकी हरसंभव मदद की जाएगी।

कस्बे के निकटवर्ती गांव में 9 मई को दलित युवती के साथ हुई घटना में परिजनों द्वारा पुलिस से मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए शव का दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया था। इस मामले में देर रात मुकदमा दर्ज होने और मां-बेटी सहित तीन आरोपियों को हिरासत में लेने के बाद ही शव का दाह संस्कार किया गया था। पुलिस हिरासत में लिए गए आरोपियों से लगातार घटना को लेकर पूछताछ में लगी हुई थी। मगर, घटना को लेकर कोई सबूत नहीं मिलने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं होने से पुलिस ने हिरासत में लिए गए तीनों आरोपियों को शनिवार देर रात रिहा कर दिया था, जिसे लेकर दलित समाज के लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है। ग्राम भूराहेडी में हुई बैठक में एसएसपी से मिलकर घटना से अवगत कराकर अपना पक्ष रखने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में घटना की जांच कर रहे सीओ सदर रिजवान अहमद का कहना है कि ना तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही रेप की पुष्टि हुई है और ना ही जांच और पूछताछ में ऐसा कोई सबूत हाथ लगा है, जिससे मुकदमे में नामजद लोगों को आरोपी बनाया जा सके। हिरासत में लिए गए लोगों को कुछ जिम्मेदार लोगों की सुपुर्दगी में दिया गया है। घटना की जांच चल रही है। जांच में दोष सिद्ध होने पर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। सीओ का कहना है कि पुलिस की पूरी हमदर्दी पीड़ित पक्ष के साथ है और उसकी हरसंभव मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed