फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   लापता युवक का शव गंगनहर में मिला

लापता युवक का शव गंगनहर में मिला

Wed, 20 Sep 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
लापता युवक का शव  गंगनहर में मिला
लापता युवक का शव गंगनहर में मिला
विज्ञापन

भोपा (मुजफ्फरनगर) । चार दिन से लापता युवक का शव गंगनहर में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी ने शव की पहचान की। परिजन शव को बिना कानूनी कार्रवाई के घर ले गए।

छपार के गांव बसेड़ा के मजरा बसेड़ी निवासी श्याम कुमार मनोरोगी था, जिसके चलते चार दिन पूर्व वह रात में घर से बिना बताए निकल गया था। पत्नी मिंदरेश ने तलाश भी किया, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। इसकी सूचना छपार पुलिस को भी दी गई थी। मंगलवार को उसकी पत्नी मिंदरेश अपने परिजनों के साथ पति की तलाश में निकली थी। भोपा क्षेत्र के गांव जौली से लौटते वक्त उनकी नजर गंगनहर में बहते हुए जा रहे शव पर पड़ी, तो उसने कपड़ों के माध्यम से बहते हुए शव की शनाख्त अपने पति श्याम कुमार के रूप में की। शव को देख महिला का रो-रोकर बुरा हाल था। रोती बिलखती महिला नहर पर खड़ी लोगों की भीड़ और पुलिस से पति के शव को नहर से बाहर निकालने का आग्रह करती रही। बाद में कुछ लोगों के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया। परिजन शव को अपने साथ ले गए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed