फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   चोरी की बुलेट समेत दबोचा युवक, साथी फरार

चोरी की बुलेट समेत दबोचा युवक, साथी फरार

Sat, 09 Mar 2019 11:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
चोरी की बुलेट समेत दबोचा युवक, साथी फरार
चोरी की बुलेट समेत दबोचा युवक, साथी फरार
विज्ञापन

मीरापुर। रामराज थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बुलेट के साथ युवक को गिरफ्तार किया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
रामराज एसओ राजेंद्र गिरि शनिवार दोपहर गंगनहर पुल पर गांव जमालपुर के निकट वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बुलेट पर दो युवक आते दिखे, जिन्हें रोकने का प्रयास करने पर उन्होंने भागने का प्रयास किया। इस पर एक युवक को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि दूसरा भाग निकला। जांच में युवक से बरामद बुलेट बाइक चोरी की पाई गई। एसओ के अनुसार पकड़ा गया बदमाश राशिद पुत्र अनीस निवासी गांव न्याजूपुरा है, जिसके पास से कई अन्य वाहनों के फर्जी कागजात भी बरामद किए गए हैं। वहीं, फरार आरोपी की पहचान मोबीन कुरैशी पुत्र शरीफ के रूप में हुई, जिसकी तलाश की जा रही है। सूचना पर सीओ जानसठ सोमेंद्र सिंह नेगी ने भी थाने पहुंचकर पकड़े गए बदमाश से पूछताछ करते हुए फरार आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कृष्ण कन्हैया की भव्य शोभायात्रा 17 को
मीरापुर। श्रीहरि संकीर्तन मंडल के तत्वावधान में 17 मार्च की शाम रंगभरी एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। संकीर्तन मंडल के अध्यक्ष घनश्याम दास अग्रवाल ने बताया कि शोभायात्रा बैंडबाजों व भव्य झांकियों के साथ कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरेगी, जिसमें फूलों व रंग-गुलाल से होली भी खेली जाएगी। मुख्य अतिथि सुधीर कुमार गुप्ता चेयरमैन जिला उपभोक्ता फोरम होंगे। मोहित लाोटिया, वासुदेव शर्मा, नीरज शारदा, नरेश रस्तोगी, विनोद राजवंशी व चंद्रपाल भटनागर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed