{"_id":"5c719f63bdec224dab600f11","slug":"31550950243-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासे के नजदीक रोनी हरजीपुर का हत्याकांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चरथावल। पुलिस रोनी हरजीपुर गांव में दो दिन पूर्व हुई युवक मोनू की हत्या के खुलासे के नजदीक है। लखनऊ से आई एसटीएफ की टीम द्वारा पकड़ी गई सामूहिक नकल के मामले के कारण हत्याकांड से संबंधित कार्रवाई शनिवार को पूरी नहीं हो पाई है। युवक की हत्या जमीनी रंजिश में की गई थी। दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में है। रविवार को पुलिस हत्याकांड का खुलासा करेगी। बता दें कि बुधवार रात रोनी हरजीपुर में अकेले रह रहे मोनू उर्फ वीर प्रताप उर्फ मनोज (32) की सोते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजन पहले तो शव को बिना पुलिस कार्रवाई के अंतिम संस्कार करना चाहते थे। मगर, पुलिस ने गोली से हुई युवक की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने का फैसला किया था। मृतक के भाई अजीत ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने घटना का खुलासा शीघ्र करने का आश्वासन दिया था। पुलिस का शुरू से ही मामले में शक की सुई परिवार के सदस्यों पर थी। घटना में शामिल दो आरोपी पुलिस गिरफ्त में आ गए है। रविवार को पुलिस खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।