फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अवैध वसूली का प्रयास करने पर मीटर रीडर को धुना

अवैध वसूली का प्रयास करने पर मीटर रीडर को धुना

Wed, 10 Oct 2018 12:13 AM IST
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
अवैध वसूली का प्रयास करने पर मीटर रीडर को धुना
वसूूली का प्रयास करने पर मीटर रीडर को धुना
विज्ञापन

भोपा। गांव जौली में विद्युत मीटर की रीडिंग लेने पहुंचे दो युवकों पर अवैध वसूली का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी। दोनों युवकों ने किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से छूटने के बाद जंगल में भागकर जान बचाई, जिन्हें बाद में पुलिस ने गांव से बाहर निकाला। घटना की तहरीर नहीं दी गई है।
थाना क्षेत्र के गांव जौली में मंगलवार को दो युवक विद्युत मीटरों की घर-घर रीडिंग लेने के लिए पहुंचे थे। ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान एक घर में पहुंचकर उन्होंने फर्जी मीटर रीडिंग निकालते हुए मीटर लोड बताकर एक हजार रुपये की मांग की। विरोध करने पर दोनों युवक उक्त परिवार पर बिजली चोरी के आरोप लगाने लगे, जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर उनकी जमकर धुनाई कर दी। दोनों युवकों ने किसी तरह आक्रोशित ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर गांव के जंगल में भागकर अपनी जान बचाई। सूचना पर डायल-100 ने मौके पर पहुंचकर दोनों युवकों को जंगल से निकालकर ग्रामीणों से बचाते हुए थाने पहुंचाया, जहां से वे बिना कोई तहरीर दिए ही चले गए। पुलिस का कहना है कि तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

युवती को उठा ले जाने की धमकी
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवती ने तहरीर देकर बताया कि गांव ही एक युवक उससे छेड़छाड़ करता है। आरोपी के डर से वह काफी समय से भाई के साथ उत्तराखंड में रहती है, लेकिन वहां भी आरोपी उसे परेशान करता है। पीड़िता के अनुसार चार दिन पूर्व वह गांव आई थी। इसी दौरान आरोपी अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस आया और परिजनों से मारपीट करते हुए युवती को जबरन उठा ले जाने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही सुरक्षा की भी गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed