फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   छात्राओं को खींचने की अफवाह से मचा हड़कंप

छात्राओं को खींचने की अफवाह से मचा हड़कंप

Thu, 30 Aug 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 30 Aug 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को खींचने की अफवाह से मचा हड़कंप
चरथावल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मचा शोर
विज्ञापन

चरथावल। क्षेत्र के एक गांव से कॉलेज आ रहीं दो छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का शोर मच गया। भयभीत छात्राओं ने संदिग्ध युवक पर पीछा करने का आरोप लगाते हुए परिजनों को सूचना दी। इस बीच छात्राओं को खेत में खींचने के प्रयास की अफवाह भी उड़ गई, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में कई लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस प्रशासन के रवैये को लेकर हंगामा करने लगे। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से लोगों का विश्वास उठ चुका है। उधर, सीओ सदर ने कहा कि जांच में मामला केवल संदिग्ध युवक को देख छात्राओं के डरने का पाया गया है।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो छात्राएं बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे रोजाना की भांति चरथावल स्थित कॉलेज जा रहीं थी। जब दोनों छात्राएं पैदल ही गांव के बाहर पहुंचीं, अचानक रास्ते में एक ट्यूबवेल के पास ईख के खेत से काली टी-शर्ट पहने संदिग्ध युवक बाहर निकला और पास में खड़ी बाइक पर रखा हेलमेट उठाने लगा। उक्त युवक को देख दोनों छात्राएं डर गईं और शोर मचाते हुए गांव की तरफ दौड़ पड़ीं। छात्राओं ने घर पहुंचकर परिजनों से संदिग्ध युवक द्वारा पीछा करने का आरोप लगाया। उधर, किसी असामाजिक तत्व ने छात्राओं को खेत में खींचने के प्रयास की अफवाह उड़ा दी, जिससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। डायल-100 व थाना पुलिस भी मौके पर जा पहुंची, जिसके बाद संदिग्ध युवक की तलाश की गई, लेकिन न तो उक्त युवक मिला और न ही कोई बाइक। सूचना पर सीओ सदर रिजवान अहमद भी मौके पर पहुंचे और दोनों छात्राओं से बातचीत की। एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि सीओ सदर की जांच में आया है कि दोनों छात्राएं खेत से निकले काली टी-शर्ट पहने युवक को देख डर गईं थीं। उन्होंने किसी तरह की छेड़छाड़ होने से भी इंकार किया है, जिसके बाद परिजनों ने भी घटना की तहरीर देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed