फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   महिला बच्चों के साथ मौसी के घर रही

महिला बच्चों के साथ मौसी के घर रही

Sat, 19 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
महिला बच्चों के साथ मौसी के घर रही
भोपा। बेटे की रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर भोपा थाने के फालवर से लाखों रुपये ठग लिए। पुलिस ने एक ही परिवार के महिला समेत चार लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाने पर तैनात फालवर राजेश कुमार ने बताया कि अमित, प्रमोद, निर्मला और उसके पति विनोद कुमार निवासी पटेल नगर, थाना नई मंडी का उनके घर आना जाना था। 10 जनवरी को विनोद, प्रमोद व निर्मला उसके पास भोपा थाने आए और बोले की आपके बेटे क्या करते हैं। कोई लड़का पढ़ा लिखा हो तो, उसकी नौकरी रेलवे में लगवा देंगे। उनका बेटा अमित रेलवे में अधिकारी है। बेटे की नौकरी लगवाने का झांसा देकर ये लोग शैक्षिक प्रमाण पत्र और 3.60 लाख रुपये लेकर चले गए। एक माह बाद तीनों फिर भोपा थाने पर उसके पास आए। इन लोगों ने कुछ और पैसे देने की मांग की। जिस पर उसने अपने खाते से 20 फरवरी को दो लाख 60 हजार रुपये तथा 29 फरवरी को अपने बेटे के खाते से एक लाख 20 हजार रुपये अमित के खाते में ट्रांसफर करा दिए।
विज्ञापन

काफी समय बीत जाने के बाद कई बार उनसे नौकरी के बारे में बातचीत की तो उनको टालने लगा। 15 अप्रैल को जब अपनी रकम मांगने उसके घर गए, तो आरोपियों ने उनके साथ अभद्रता की और घर से बाहर निकाल दिया। इन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। पीड़ित राजेश ने बताया कि आरोपी अमित को एसटीएफ की लखनऊ टीम ने इस तरह के फर्जीवाड़ा में दो वर्ष पूर्व आठ अन्य आरोपियों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा था। प्रभारी निरीक्षक डा. बीपी सिंह ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed