फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   एफएसएल की टीम ने शुरु की जांच-पड़ताल

एफएसएल की टीम ने शुरु की जांच-पड़ताल

Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
एफएसएल की टीम ने शुरु की जांच-पड़ताल
आगजनी, पथराव के निशानों में ढूंढे सुबूत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। फोरेंसिक साइंस लिबोरिटी (एफएसएल) की टीम ने भी मंगलवार को उपद्रव की जांच प्रारंभ कर दी है। टीम ने नईमंडी कोतवाली क्षेत्र से राख, फूंके वाहनों से नमूने लिए हैं, जिन्हें लेबोरेट्री में जांच के लिए भेजा गया है। इसके अलावा प्रशासन भी शहरभर में उपद्रवियों का शिकार बनी संपत्तियों के नुकसान का आकलन कर रहा है। इसके लिए कई टीमें लगाई गई है, जो सार्वजनिक स्थानों के साथ लोगों से पूछताछ के आधार पर ब्योरा बना रही है।

एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में सड़क पर आए दलित संगठनों ने शहर की सूरत बिगाड़ दी। नईमंडी कोतवाली थाने की बिल्डिंग पर पथराव के गहरे बने हैं, जबकि पुल के नीचे कतार में खड़े फूंके वाहनों को देखकर हर कोई हतप्रभ है। प्रशासनिक मशीनरी ने उपद्रव के बाद अपनी कसरत प्रारंभ कर दी है। शहर के चप्पे-चप्पे पर उपद्रवियों ने तांडव किया है। इसकी गवाही चर्च मार्केट, टाउन हाल रोड, रेलवे स्टेशन, रोडवेज की बसें और नईमंडी क्षेत्र दे रहा है। मंगलवार को फोरेंसिक साइंस लिबोरिटी (एफएसएल) की टीम ने मौका मुआयना किया है। टीम ने फूंके वाहनों के साथ आसपास पड़े टूटे सामानों से फिंगर प्रिंट जुटाए हैं। कुछ चीजों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। यहां पर उपद्रव के निशानों को तलाशा जाएगा। उधर, प्रशासन की कई टीमें उपद्रवियों का शिकार हुए सरकारी, प्राइवेट के साथ अन्य संपत्तियों के नुकसान का आंकलन कर रही है। अनुमान है कि शहर से लेकर देहात में उपद्रवियों ने लाखों रुपये की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया है। नुकसान का ब्योरा जुटाने के बाद उपद्रवियों के खिलाफ अलग से मुकदमे दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed