{"_id":"59c5658d4f1c1b99688b5f78","slug":"31506108813-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम चालक व क्लीनर को युवकों ने पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डीसीएम चालक व क्लीनर को युवकों ने पीटा
Updated Sat, 23 Sep 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
किराया मांगने पर चालक और क्लीनर को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। किराया मांगने पर चार युवकों ने डीसीएम चालक और क्लीनर की पिटाई कर दी। आरोप है कि आरोपी युवक चालक से पांच हजार रुपये की नगदी भी छीनकर ले गए।
शाम सात बजे के बाद जानसठ और मीरापुर के लिए प्राइवेट बसों का संचालन बंद हो जाता है। इसलिए सवारियां अन्य वाहनों में बैठकर गंतव्य तक पहुंचते हैं। बृहस्पतिवार को भी ऐसा ही हुआ। जानसठ बस अड्डे पर बस नहीं मिलने पर बृहस्पतिवार शाम को चार युवक अपने गांव पहुंचने के लिए एक डीसीएम को रुकवा कर उसमें बैठ लिए। रास्ते में बिजनौर निवासी चालक इमरान और उसके क्लीनर अब्दुल ने इन युवकों से किराए मांगे। इन युवकों ने किराए के कम पैसे क्लीनर को दिए। चालक व क्लीनर में युवकों से किराए के पूरे पैसे देने के लिए कहा। इस पर इन युवकों ने भलवा पुलिस चौकी से आगे निकलते ही चालक व क्लीनर को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी गाड़ी को एक गांव के रास्ते के सामने रुकवा कर फरार हो गए। पीड़ित चालक और क्लीनर ने जानसठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी है।