फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दो लाख की नकदी और आभूषण लूट ले गए बदमाश

दो लाख की नकदी और आभूषण लूट ले गए बदमाश

Thu, 20 Jul 2017 12:50 AM IST
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
दो लाख की नकदी और आभूषण लूट ले गए बदमाश
घर में घुसकर लूटपाट, महिला से दुष्कर्म
विज्ञापन

बुढ़ाना। क्षेत्र के एक गांव में बदमाशों ने महिला को गन प्वाइंट पर लेकर मकान में लूटपाट की। विरोध करने पर महिला को पीटा गया और उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया। शोर शराबा होने पर बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घटना की तहरीर थाने में दी गई है।

महिला के मुताबिक मंगलवार रात वह अपने बच्चों के साथ मकान की छत पर सो रही थी। मकान में आहट होने पर उसकी आंख खुल गईं। वह नीचे आई तो तीन नकाबपोश बदमाशों ने शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देते हुए उसे गन प्वाइंट पर ले लिया। बदमाशों ने अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर उसमें रखी करीब दो लाख रुपये की नकदी, सोने-चांदी के आभूषण लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। महिला का आरोप है कि बदमाशों ने उसके साथ बलात्कार भी किया। शोरशराबा होने पर पड़ोस में जाग हुई तो बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने एक नामजद सहित दो अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उधर, पुलिस मामले को पैसों के लेन देन का बता रही है। चौकी इंचार्ज बचन सिंह अत्री का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed