{"_id":"596fb04b4f1c1bd30a8b46a9","slug":"31500491851-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो किशोरी के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शहर में दो किशोरी के अपहरण का प्रयास
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो किशोरियों को अगवा करने की कोशिश
मुजफ्फरनगर। शहर में कुछ युवकों ने दो किशोरियों को अगवा करने की कोशिश की गई। दोनों किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है।
शहर कोतवाली के एक मोहल्ला निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी की उनकी पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि मंगलवार शाम वह अपनी जेठ की दो बेटियों और सास के साथ कांवड़ यात्रा देखने के जा रही थी, तभी आरोपी बाइक पर सवार होकर आए और दोनों किशोरियों के अपहरण करने का प्रयास किया। शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। आरोप है कि एक आरोपी पूर्व में उनके परिवार की एक किशोरी से रेप का प्रयास कर चुका है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।