{"_id":"595941584f1c1bec5e8b4a57","slug":"31499021656-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार में मृतक की मामी से पुलिस करेगी पूछताछ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हरिद्वार में मृतक की मामी से पुलिस करेगी पूछताछ
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदित्य हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली
मुजफ्फरनगर। चेन्नई निवासी युवक की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सुराग हाथ नहीं लगा है। इस मामले में पुलिस ने हरिद्वार में मृतक युवक की मामी से पूछताछ करेगी।
चेन्नई के रामपुरम निवासी आदित्य अपनी पत्नी विजय लक्ष्मी के साथ हरिद्वार में अपनी मामी के यहां गया था। दिल्ली जाने के लिए आदित्य 17 जून की दोपहर को बुलेट से पत्नी के साथ हरिद्वार से चला। शाम करीब छह बजे नई मंडी कोतवाली के बागोवाली पुलिया के पास हाईवे पर बाइक सवार दो बदमाशों ने आदित्य पर फायरिंग कर दी। गर्दन में गोली लगने से आदित्य घायल हो गया था। उसकी पत्नी ने पुलिस की सहायता से युवक को भोपा रोड स्थित नर्सिंग होम में भर्ती कराया था। गंभीर हालत के चलते आदित्य को मेरठ रेफर कर दिया गया था। पांच दिन पूर्व उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। 15 दिन बाद भी पुलिस को इस मामले में कोई अहम सुराग नहीं मिला। घटना के खुलासे को लेकर फिलहाल पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस ने मृतक के कई दोस्तों से पूछताछ की है, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल पाई। घटना के खुलासे को लेकर सोमवार को पुलिस हरिद्वार जाकर मृतक की मामी से पूछताछ करेगी। पुलिस का मानना है कि मामी से घटना के खुलासे को लेकर कोई क्लू मिल सकता है। दंपति ने एक माह पूर्व ही प्रेम विवाह किया था। पुलिस घटना के खुलासे को लेकर कई बिंदुओं पर जांच कर रही है।