फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा

पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा

Thu, 28 Feb 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा
पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा
विज्ञापन

सिखेड़ा। पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को गिरफ्तार किया है। तलाशी के दौरान बदमाश के कब्जे से चोरी के तीन मोबाइल व तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।
भंडूर पुलिस चौकी इंचार्ज जयवीर सिंह पुलिस टीम के साथ गांव धंधेड़ा मोड़ पर चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। दरोगा जयवीर सिंह ने बदमाश को ललकारा, तो उसने फायर झोंक दिया। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मुठभेड़ में बदमाश को दबोच लिया। पुलिस ने तलाशी के दौरान बदमाश के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस व एक खोखा व गांव धंधेडा से ही मंगलवार को चोरी किए गए तीन मोबाइल बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम मोहसिन पुत्र मोहब्बत अली निवासी गांव धंधेड़ा बताया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद शर्मा ने बताया कि बदमाश पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है। बदमाश सिखेड़ा थाने का हिस्ट्रीशीटर है। पुलिस ने बदमाश को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed