{"_id":"5b58cc3e4f1c1b466d8b6e80","slug":"21532546110-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रसेन विहार में घर से नकदी-जेवर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अग्रसेन विहार में घर से नकदी-जेवर चोरी
Updated Thu, 26 Jul 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अग्रसेन विहार में घर से नकदी-जेवर चोरी
मुजफ्फरनगर। अग्रसेन विहार में एक घर के कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर नकदी व लाखों कीमत के जेवरात चोरी कर लिए गए। परिजनों ने घर में निर्माण कार्य करा रहे मजदूर पर शक जताते हुए तहरीर दी, जिस पर पुलिस आरोपी मजदूर से पूछताछ कर रही है।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के अग्रसेन विहार निवासी नवीन त्यागी ने तहरीर देकर बताया कि उनके घर में फर्श का निर्माण कार्य चल रहा है, जिसमें राजमिस्त्री व कई मजदूर काम कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, तीन-चार दिन पूर्व उनके घर के एक कमरे में रखी अलमारी के ताले तोड़कर उमसें से 50 हजार की नकदी व लाखों कीमत के जेवरात चोरी कर लिए गए। घटना के समय परिजन दूसरे कमरे में होने के कारण उन्हें इसका पता नहीं चला। पीड़ित ने नकदी-जेवर चोरी होने में घर में ही काम कर रहे एक मजदूर पर शक जताते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई। पुलिस आरोपी मजदूर को हिरासत में लेकर उससे पूूछताछ कर रही है। पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
घर में घुसकर बलकटी से हमला
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव पचैंडा खुर्द निवासी सुनील ने तहरीर देकर बताया कि उसका किसी बात को लेकर गांव के ही अतुल व पोलू से झगड़ा हो गया था। आरोप है कि उक्त दोनों ने अज्ञात साथी के साथ घर में घुसकर परिजनों पर लाठी-डंडे व बलकटी से हमला कर दिया। इसमें सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि अन्य परिजनों को भी चोटें आईं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल का मेडिकल कराते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।