फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बदमाशों का रिमांड, नगदी व जेवर बरामद

बदमाशों का रिमांड, नगदी व जेवर बरामद

Mon, 09 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों का रिमांड, नगदी व जेवर बरामद
बदमाशों का रिमांड, नगदी व जेवर बरामद
विज्ञापन

पुरकाजी। पुलिस ने डकैती व लूट की वारदातों में शामिल दो बदमाशों को कोर्ट से रिमांड पर लेकर उनकी निशानदेही पर नगदी व सोने के जेवर बरामद किए हैं।
इंस्पेक्टर संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि 13 मार्च को कस्बे की श्यामपुरा कालोनी में तीन घरों में डकैती की व 20 मार्च में गांव हरिनगर में मधुमक्खी पालकों से 10 हजार रुपये की लूट की घटना हुई थी, जिसमें शामिल बदमाशों ने गत माह थाना मीरापुर में सराफ से लाखों की लूट की थी, जिसमें मीरापुर पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। घटना में शामिल दो बदमाशों को रविवार को कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर बदमाश शहजादा कलंदर पुत्र यासीन निवासी सैफपुर फिरोजपुर, थाना बहसुमा, मेरठ की निशानदेही पर उसके घर से 2800 रुपए की नगदी व सोने के दो कुंडल तथा दूसरे बदमाश दानिश पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला कोटला, थाना मीरापुर की निशानदेही पर शहजादा के घर से चांदी की पाजेब बरामद की है। इस दौरान पुलिस ने डकैती की घटना के पीड़ित दो सगे भाई इकरार व इकबाल को थाने बुलवाकर बदमाशों की पहचान भी कराई। जिसमें उन्होंने पुलिस के सामने बदमाशों को पहचानते हुए डकैती की घटना में शामिल होने की बात कही।


कार की टक्कर से दो घायल
पुरकाजी। गांव मांडला निवासी पोपीन रविवार को बाइक से अपने गांव की बीमार युवती और महिला को पुरकाजी अस्पताल ला रहा था। रास्ते में खडका वाला बाग के निकट सामने से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें पोपीन व युवती शालू गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों की मदद से अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते चिकित्सकों ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed