{"_id":"5abd25764f1c1ba8618b45d5","slug":"21522345334-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत पर नर्सिंग होम पर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मरीज की मौत पर नर्सिंग होम पर हंगामा
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मरीज की मौत, नर्सिंगहोम पर हंगामा
मुजफ्फरनगर। नई मंडी के कांबोज नर्सिंगहोम में मरीज की मौत होने पर परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। मृतक के भाई ने नई मंडी कोतवाली पर डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव पीनना निवासी श्याम किशोर शर्मा (65) संतुमल शर्मा गुर्दे की पथरी से पीड़ित था। उसका उपचार नई मंडी के जानसठ रोड संगम विहार स्थित वरिष्ठ सर्जन डॉ पीके कांबोज के यहां चल रहा था। पथरी के ऑपरेशन के लिए बृहस्पतिवार का दिन निर्धारित किया गया। परिजन सुबह मरीज श्याम किशोर शर्मा को लेकर कांबोज नर्सिंगहोम आए थे। ऑपरेशन के दौरान अचानक मरीज की तबियत बिगड़ी और उसने वहीं पर दम तोड़ दिया। मरीज की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। काफी संख्या में परिजन और ग्रामीण नर्सिंगहोम पर आ गए। मरीज की मौत से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। इसी दौरान कुछ भाकियू कार्यकर्ता भी पहुंच गए। तोड़फोड़ का प्रयास किया गया तो तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। नई मंडी इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा पुलिस बल लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाबुझाकर शांत किया। इसके बाद परिजन वहीं पर धरना देकर बैठ गए। आरोप लगाया कि डॉक्टर की लापरवाही से मरीज की मौत हुई है। उनका कहना था कि मरीज ने आज ऑपरेशन नहीं करने की बात कही थी, यह भी कहा था कि उसका काफी घबराहट हो रही है, मगर डॉक्टर ऑपरेशन करने की जिद पर आड़े रहे। पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता का प्रयास किया, मगर परिजन कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर नई मंडी ने बताया कि मृतक के भाई राज किशोर शर्मा की ओर से डॉ पीके कांबोज के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस कार्रवाई में लगी है।