फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   गंगा घाट पर शिकारियों के जाल को पकड़ा

गंगा घाट पर शिकारियों के जाल को पकड़ा

Tue, 27 Mar 2018 12:45 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
गंगा घाट पर शिकारियों के जाल को पकड़ा
गंगा घाट पर शिकारियों के जाल को पकड़ा
विज्ञापन

मोरना। शुक्रताल में मुख्या गंगा स्नान घाट पर शिकारियों द्वारा लगाए गए जाल को नाविकों द्वारा पकड़ा गया तथा पुलिस के सामने मछलियों को जाल से मुक्त किया गया। पुलिस द्वारा मछलियों के जाल को जलाकर नष्ट कर दिया गया। घटना को लेकर संत समाज ने रोष प्रकट करते हुए प्रशासन से शिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शुक्रताल स्थित मुख्य गंगा घाट पर मोटरबोट चला रहे दीपक कश्यप, जितेंद्र कश्यप, शिवकुमार, रामकुमार ने शिकारियों द्वारा फैलाए गए जाल को पकड़ लिया, जिसमें फंसी छोटी बड़ी मछलियां तडफ़ रही थीं, जिन्हें देखकर धरने पर बैठे साधु संतों में रोष फैल गया। घटना को लेकर साधु संतों ने प्रशासन पर लापरवाही व मछली माफिया के साथ साठगांठ के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी चंद्रसेन सैनी ने जाल को काटकर मछलियों को मुक्त कराया व जाल को आग के हवाले कर नष्ट कर दिया। साधु संतों ने बताया कि शिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर वे प्रदेश के मुख्यमंत्री से शिकायत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed