{"_id":"5a8db8184f1c1bf07b8b8943","slug":"21519237144-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 21 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा (ब्यूरो)।
गांव रसूलपुर में हुई विवाहिता की हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के चौकीदार की तहरीर पर आरोपी पति सहित पांच लोगों के विरुद्घ हत्या का अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस ने श्मशान से महिला की अस्थियां, राख, अधजली लकड़ी कब्जे में ली हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए लैब भेजा जाएगा।
गांव रसूलपुर में मंगलवार की दोपहर ससुराल वालों ने विवाहिता पूजा की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए शव का दाहसंस्कार कर दिया था। घटना के संबंध में गांव के चौकीदार जगनेर ने भोपा थाने पर तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को गांव के ही पहल सिंह, उसके पिता तेजपाल, मां कमलेश ने पूजा की हत्या कर दी। बबलू पुत्र कटारा, कटारा के चचेरे भाई निवासीगण खिंदड़िया थाना छपार पर आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए शव श्मशान घाट पर ले जाकर जला दिया। पुलिस ने चौकीदार की तहरीर पर हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्यारोपी ससुर तेजपाल को पुलिस ने घटना के दिन ही हिरासत में ले लिया था। पति पहल सिंह समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। उधर, गांव में चर्चा है कि पूजा पर ससुराल पक्ष के लोग गलत आचरण का आरोप लगाते रहते थे। पूजा के सिर पर मां-बाप का साया नहीं था। वह मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वाली थी। करीब पांच साल पहले पहल सिंह ने उससे शादी की थी। उधर, पुलिस ने शमशान घाट से महिला की अस्थियां, राख, अधजली लकड़ी कब्जे में ली हैं, जिन्हें परीक्षण के लिए लैब भेजा जाएगा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।