फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पांच हजार के ईनामी कोबरा को जेल भेजा

पांच हजार के ईनामी कोबरा को जेल भेजा

Fri, 26 Jan 2018 12:54 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
पांच हजार के ईनामी  कोबरा को जेल भेजा
पांच हजार के इनामी कोबरा को जेल भेजा
विज्ञापन

भोपा। पुलिस पार्टी पर हमला करने सहित कई मामलों में वांछित चल रहे सीकरी निवासी पांच हजार के इनामी बदमाश याकूब को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
भोपा इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि गोकशी, पुलिस पार्टी पर हमला तथा गेंगस्टर आदि मामले में वांछित चल रहे सीकरी निवासी याकूब उर्फ कोबरा को भोकरहेड़ी मार्ग से गिरफ्तार कर उसे जेल भेजा गया है। उस पर एसएसपी की ओर से पांच हजार का इनाम घोषित था। पुलिस पकड़ से दूर चल रहे कोबरा के कई साथियों की पुलिस को तलाश है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन


कारखाने में चोरी
भोपा। ट्रैक्टर वर्कशॉप और मिनी कारखाने में चोरों ने हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। भोपा निवासी मोनू पुत्र महेंद्र धीमान ने पुलिस को बताया कि रात में चोरों ने उसके कारखाने से बिजली का मोटर सहित हजारों का सामान चोरी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन कब्जामुक्त कराई
भोपा। बेलड़ा में राजस्व टीम ने कब्रिस्तान की भूमि सहित कृषि भूमि और चकरोड़ को कब्जामुक्त कराया है। राजस्व विभाग की टीम में सामिल प्रभारी कानूनगो ओमप्रकाश चौहान, लेखपाल नवीन गौतम, मुकेश शर्मा, श्यामलाल, पिंटू, सोमपाल की टीम ने कब्रिस्तान की भूमि से, चकरोड़ और कृषि भूमि से अवैध कब्जे हटवाए हैं।


युवती का अपहरण
मुजफ्फरनगर। नईमंडी कोतवाली पर बागोवाली निवासी सत्यवीर ने दीपक, शुभम और उनके पिता रुबराज के खिलाफ अपहरण का मुुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि आरोपी पिता-पुत्र उसकी बेटी को बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों और युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed