फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   दूधिया हत्याकांड में आरोपी बल्लू का कोर्ट में सरेंडर

दूधिया हत्याकांड में आरोपी बल्लू का कोर्ट में सरेंडर

Tue, 26 Mar 2019 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Mar 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
दूधिया हत्याकांड में आरोपी बल्लू का कोर्ट में सरेंडर
खतौली (मुजफ्फरनगर)। दूध विक्रेता असबाब हत्याकांड के नामजद आरोपी बल्लू ने मंगलवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पूर्व में एक अन्य आरोपी भोलू ने भी सरेंडर कर दिया था। पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को कोर्ट से रिमांड पर लेने की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मंसूरपुर क्षेत्र के गांव खेड़ी तगान निवासी दूध विक्रेता असबाब उर्फ वहाब पुत्र अख्तर की 11 मार्च की रात इंदिरा मूर्ति के पास स्थित दूध डेयरी पर गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। 16 मार्च को एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने 25 हजार के इनामी वासु उर्फ उत्तम चौधरी उर्फ दीपक पुत्र राजकुमार चौधरी निवासी डेरा इलाहीपुरा, जनपद सहारनपुर को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर दिया था। एसएसपी ने बताया था कि सांप्रदायिक दंगे के दौरान 9 सितंबर 2013 को असबाब के दो भाइयों शाहिद व शबाब की हत्या कर दी गई थी, जिसके मुकदमे में मृतक असबाब की गवाही होनी थी। दोनों भाइयों की हत्या में भोलू उर्फ अमरदीप, श्रीकांत उर्फ बल्लू, सहदेव, अजीत व मोंटी निवासीगण गांव मथेड़ी के नाम जांच के दौरान प्रकाश में आए थे। इन्हीं लोगों ने दीपक के साथ मिलकर असबाब की हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में साजिशकर्ता के रुप में मनजीत उर्फ टोनी पुत्र सुशील मूंछ का भी नाम भी शामिल था। इंस्पेक्टर हरसरन शर्मा ने बताया मंगलवार को नामजद आरोपी बल्लू ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। शीघ्र बाकी फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed