फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ग्राम प्रधान की हत्या करने आए सुपारी किलर्स दबोचे

ग्राम प्रधान की हत्या करने आए सुपारी किलर्स दबोचे

Sat, 16 Feb 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
ग्राम प्रधान की हत्या करने आए सुपारी किलर्स दबोचे
मुजफ्फरनगर। चरथावल के गांव दधेड़ू के प्रधान की हत्या करने आए तीन सुपारी किलर को पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा। इस दौरान दो आरोपी फरार हो गए, जिनकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से कार, पिस्टल, तमंचे और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित सभागार में शुक्रवार को प्रेसवार्ता में एसएसपी सुधीर कुमार सिंह व एसपी सिटी ओमवीर सिंह ने बताया कि सीओ सिटी हरीश भदौरिया के नेेतृत्व में पुलिस तड़के मेरठ रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना के आधार पर कार को रोकने का प्रयास किया गया, तो उसमें सवार बदमाश शिवचौक तक आकर वहां से शामली रोड की तरफ भागने लगे। इस पर पीछा कर कार को काली नदी पुल के पास रोक लिया गया, जिसमें सवार दो बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए, जबकि तीन को पुलिस ने धर दबोचा। एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए बदमाश मुकेश पुत्र राजेश निवासी गांव अड़सठ थाना हैदरगंज फैजाबाद, रोहित दुबे पुत्र गौरीशंकर निवासी गांव मलावन थाना हैदरगंज फैजाबाद और सोनू गुप्ता पुत्र रवि गुप्ता निवासी शांतिनगर, थाना विजयनगर गाजियाबाद शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, फरार बदमाशों की पहचान शुभम पुत्र अखिलेश निवासी गांव सईथा थाना सरपथा जौनपुर और एक की गांव दधेड़ू निवासी शाहनवाज चरथावल मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है। एसएसपी के अनुसार, पकड़े गए बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे गांव दधेड़ू के प्रधान आसिफ की हत्या करने आए थे, जिसकी सुपारी दो लाख रुपये में दी गई थी। बृहस्पतिवार रात ही वे यहां पहुंचे थे और शुक्रवार को हत्या करने के बाद उन्हें वापस निकल जाना था, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं, फरार आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed