{"_id":"5c1944c5bdec2256f87b28fb","slug":"201545159877-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड चोरी कर हजारों की नकदी उड़ाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड चोरी कर हजारों की नकदी उड़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड चोरी कर हजारों की नकदी उड़ाई
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के पचेंडा रोड स्थित लाल बाग निवासी हनीप्रीत सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसका बैंक खाता बैंक ऑफ बड़ौदा में है। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व किसी ने उसका डेबिट कार्ड चोरी कर लिया। इसके बाद आरोपी ने डेबिट कार्ड के माध्यम से चार बार में कुल 21 हजार से अधिक रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, जिस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
धोखाधड़ी के आरोपी को रिमांड पर लिया
मुजफ्फरनगर। शाहपुर क्षेत्र के गांव मीरापुर निवासी धर्मपाल के बैंक खाते से करीब छह माह पूर्व 3.75 लाख रुपये निकाल लिए गए थे। मामले में बैंक कर्मचारी संजीव को शहर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि मुख्य आरोपी अजय यादव निवासी अंकित विहार कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था। एसआई नेत्रपाल सिंह ने मंगलवार को आरोपी अजय को रिमांड पर लेकर उसके कब्जे से दो हजार रुपये व आधार कार्ड बरामद किया। आरोपी को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद जेल भेज दिया गया है।