फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   रसूलपुर में विवाहिता की हत्या

रसूलपुर में विवाहिता की हत्या

Wed, 21 Feb 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
रसूलपुर में विवाहिता की हत्या
रसूलपुर में विवाहिता की हत्या
विज्ञापन

भोपा। गांव रसूलपुर में महिला की हत्या कर आनन-फानन में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्मशान घाट से अंतिम संस्कार कर रहे ससुर को हिरासत में ले लिया है, जबकि वहां मौजद अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस उस ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी कब्जे में ले लिया है ,जिसमें महिला के शव को रख कर ले जाया गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

भोपा थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर निवासी तेजपाल पुत्र मूला के चार बच्चे हैं, जिनमें तीन बेटी सलेता, गीता और बबली शादीशुदा है। बेटे पहल सिंह ने अपनी शादी ढाई वर्ष पूर्व उत्तराखंड निवासी पूजा (22) के साथ की थी। पूजा की यह दूसरी शादी थी, जो अपने साथ एक चार साल के बेटे सोनू को साथ लेकर आई थी। पूजा को एक और बेटा सुंदर पैदा हुआ, जो चार माह का है। बताया गया है कि पहल सिंह और पूजा में छोटी-छोटी बातों पर कहासुनी होती थी, जिससे दोनों में मनमुटाव चलता रहता था। तीन दिन पूर्व ही पूजा अपनी ननद गीता के घर कास्सोपुर गांव से लौटी थी। मंगलवार दोपहर किसी ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी कि ससुराल वालों ने पूजा की हत्या कर दी और शव का चुपचाप अंतिम संस्कार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जब तक पुलिस शमशान घाट पहुंची, तब तक चिता पूरी तरह दहक चुकी थी। मौके पर पहुंचे सीओ भोपा मौहम्मद रिजवान और थाना प्रभारी विजय सिंह ने ग्रामीणों से मामले की जानकारी की। पुलिस का कहना है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने पूजा की हत्या कर सबूत छिपाने के लिए उसका अंतिम संस्कार गांव के ही श्मशान घाट में आनन-फानन में कर दिया। जिस ट्रैक्टर ट्रॉली में पूजा का शव उपलों में छिपा कर ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया है। उस ट्रैक्टर-ट्रॉली को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। मृतका के ससुर तेजपाल को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस मृतका के पति पहल सिंह, सास कमलेश की तलाश कर रही है। सीओ रिजवान ने कहा कि पुलिस जांच-पड़ताल कर रही है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed