फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मजदूरी मांगने पर पिटाई, महिला की मौत

मजदूरी मांगने पर पिटाई, महिला की मौत

Mon, 28 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
मजदूरी मांगने पर  पिटाई, महिला की मौत
महिला आयोग के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एक व्यक्ति ने भट्ठा मालिक पर मजदूरी मांगने पर उसकी पत्नी पर हमला कर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए मानवाधिकार आयोग और राष्ट्रीय महिला आयोग में शिकायत की थी। आयोग के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर निवासी फारूख ने राष्ट्रीय महिला आयोग और मानवाधिकार आयोग को शिकायत की थी। बताया था कि गत वर्ष वह मिमलाना रोड पर स्थित अकरम और बाबू के भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता था। उसकी मजदूरी के 18 हजार रुपये भट्ठा मालिक पर बकाया थे। बार-बार मजदूरी मांगने पर भी जब मजदूरी नहीं मिली, तब मामले की शिकायत डीएम से की गई। आरोप है कि इसका पता जब भट्ठा मालिकों को चला, तो उन्होंने घर में घुसकर उसके और उसकी पत्नी शाईना के साथ हथियारों से मारपीट की। उसकी पत्नी आठ माह की गर्भवती थी, चोटों के कारण उसकी हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से भी की थी। आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की, तब पीड़ित ने मामले की शिकायत राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग और महिला आयोग में की। आयोग के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed