{"_id":"5cbf62ecbdec2214154ec507","slug":"191556046572-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गला दबा कर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
महिला की गला दबा कर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला की गला दबाकर हत्या
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव गादला के जंगल में एक महिला की हत्या कर दी गई। महिला की लाश मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी तक शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। पहचान के लिए आसपास के थानों की पुलिस को इस संबंध में अवगत करा दिया गया है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव गादला निवासी इमरान के खेत शाहदरा मजरे में है। उसने अपनी जमीन गांव के ही ब्रजपाल को बटाई पर दी रखी है। मंगलवार सुबह ब्रजपाल परिजनों के साथ गन्ने की छिलाई कर रहा था। इसी दौरान उसका बेटा आलोक जब खेत के अंदर गया तो वहां एक महिला की लाश पड़ी थी। उसने लाश देख कर शोर मचाया तो परिजन मौके पर आए। महिला की लाश देख ग्राम प्रधान अशोक को इसकी जानकारी दी। जंगल में महिला की लाश मिलने की खबर से सनसनी फैल गई तथा मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। प्रधान की सूचना पर भोपा इंस्पेक्टर मगनवीर सिंह मिल पुलिस बल समेत मौके पर आए। कुछ देर बाद सीओ राममोहन शर्मा और एसपी देहात आलोक शर्मा ने भी मौके पर आकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वह नारंगी रंग का सूट और सलवार पहने थी। बाएं हाथ पर ओम लिखा था। गले में मोती की माला पहने थी। गर्दन पर निशान था तथा मुंह से खून बह कर सूख चुका था। कुछ दूरी पर एक बच्चे की शर्ट, एक थैला जिसमें दवाई थी, चप्पल और एक टूटा हुआ मोबाइल फोन पड़ा मिला। मोबाइल से सिम गायब था। पुलिस का अनुमान है कि महिला को कोई यहां लेकर आया और बाद में उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। मर्डर करीब दो दिन पहले किया होगा। ग्रामीणों की भीड़ भी मृतका की पहचान नहीं कर सकी। बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
डॉग स्क्वाड से ली मदद
भोपा। अफसरों ने मौके पर डॉग स्क्वाड भी बुलाया। डॉग कुछ दूर कच्चे रास्ते पर जाकर वापस घटनास्थल पर आ गया। पुलिस का अनुमान है कि किसी वाहन से महिला को यहां कच्चे रास्ते तक लाया गया। इसके बाद पैदल उसे यहां लाकर मर्डर किया गया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म की भी आशंका
भोपा। महिला से दुष्कर्म की भी आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने भी इससे इंकार नहीं किया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराने की संस्तुति की है।
गादला के जंगल में महिला की लाश मिली है। प्रथम दृष्यता जिसकी यहीं पर लाकर हत्या की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। फिलहाल मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है - आलोक शर्मा, एसपी देहात।