फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने मुठभेड़ में चार गोकशी के आरोपी पकड़े

पुलिस ने मुठभेड़ में चार गोकशी के आरोपी पकड़े

Mon, 04 Mar 2019 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने मुठभेड़ में चार गोकशी के आरोपी पकड़े
पुलिस ने मुठभेड़ में चार गोकशी के आरोपी पकड़े
विज्ञापन

मंसूरपुर। गांव मुबारिकपुर में पुलिस ने मुठभेड़ में चार गोकशी के आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की बाइक, एक तमंचा तथा तीन छुरी बरामद की। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

बृहस्पतिवार को रतनपुरी के गांव मुबारिकपुर के जंगल में भारी मात्रा में गोकशी की गई थी। इसका पता ग्रामीणों को शुक्रवार की सुबह लगा, जब वे जंगल में काम करने के लिए गए थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोवंश का परीक्षण कराकर जमीन में दबवा दिया था। इसके बाद पुलिस गोकशी करने वाले आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। रविवार की सुबह करीब आठ बजे गांव मुबारिकपुर से चांदपुर जाने वाले रास्ते पर पुलिस टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान सामने आ रहे गोकशी करने वाले आरोपियों ने पुलिस टीम को देखकर उन पर फायरिंग प्रारंभ कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग करते हुए चार आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए। पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपियों ने अपने नाम सरताज पुत्र वहीद निवासी गांव बसधाड़ा, थाना शाहपुर, आशिक अली पुत्र यासीन, शिवम पुत्र सुनील, संजय पुत्र चमन निवासीगण गांव धनायन, थाना शाहपुर बताए हैं। फरार आरोपियों के नाम रहीस पुत्र मोहम्मद उमर निवासी गांव पुरबालियान तथा सोनू पुत्र इकबाल निवासी गांव तावली, थाना शाहपुर हैं। सीओ खतौली आशीष प्रताप सिंह व थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों के पास से तीन छुरी, दो चोरी की बाइक, एक तमंचा बरामद किया गया है। सीओ ने कहना है आरोपियों ने पुलिस टीम पर गोली चलाई थी। शीघ्र ही आरोपियों के विरुद्ध गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed