{"_id":"5c67115dbdec224b6317b99a","slug":"191550258525-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी पकड़ने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी पकड़ने गई पुलिस टीम से धक्का-मुक्की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोपा (मुजफ्फरनगर)। गांव नंगला बुजुर्ग में एक घेर में गोकशी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने करीब डेढ़ क्विंटल मांस व कटान के उपकरण बरामद कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। आरोपी पकड़े जाने के बाद गांव के ग्रामीणों ने पुलिस टीम से धक्कामुक्की करते हुए उसे जबरन छुड़ा लिया। मामले में सात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
भोपा थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग में मुस्तफा के घेर में गोकशी की सूचना पर जौली चौकी प्रभारी एसआई गुरुवचन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। पुलिस ने मुस्तफा के घर में दबिश दी तो छह आरोपी टीम को देख फरार हो गए, जबकि मुस्तफा को पुलिस ने धर लिया। मौके से करीब डेढ़ क्विंटल मांस के साथ ही कटान के उपकरण भी बरामद किए गए। जैसे ही पुलिस टीम हिरासत में लिए गए मुस्तफा को लेकर गांव से लौटने लगी, अचानक महिलाओं व पुरुषों ने पुलिस जीप को घेरकर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की शुरू कर दी। आरोप है कि गुस्साई भीड़ ने हिरासत में लिए गए मुस्तफा को जबरन छुड़ा लिया। खुद को घिरा देख पुलिस टीम बैरंग ही वहां से लौट गई। मामले में इंस्पेक्टर यतेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि धक्का-मुक्की कर आरोपी को छुड़ाने की जानकारी नहीं है। सात आरोपियों मुस्तफा, ऐजाज, भूरा, जागन, चांद मियां, दिलशाद व फिरोज के नाम प्रकाश में आए हैं, जिनके खिलाफ गोवंश अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।