{"_id":"5c2125a0bdec2256f972b4d8","slug":"191545676192-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक पर छुरी से वार कर पांच हजार छीने","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक पर छुरी से वार कर पांच हजार छीने
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खालापार निवासी दिलशाद ने तहरीर देकर बताया कि वह रविवार शाम वह मोहल्ले से ही जा रहा था। आरोप है कि मछियारों वाली गली निवासी एक युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए छुरी से उसकी गर्दन पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। इसके बाद आरोपी घायल की जेब से पांच हजार रुपये भी छीन ले गया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर ने करीब दो साल से जबरन उसकी पत्नी को भी अपने घर पर बंधक बनाकर रखा हुआ है, जिससे उसकी जान को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर घायल को मेडिकल के भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
शामली स्टैंड पर युवक-युवती से मारपीट, हंगामा
मुजफ्फरनगर। शहर के शामली स्टैंड पर सोमवार को बस से उतरते समय पीछे से आए स्कूटर सवार युवकों ने पैर लगने के विवाद में मारपीट कर घायल कर दिया।
भौराकलां क्षेत्र के गांव सावटू निवासी निखिल ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह अपने परिवार की युवती को लेकर शहर आया था। यहां शामली स्टैंड के पास बस से उतरते हुए उसका पैर एक स्कूटर सवार को लग गया, जिसे लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि स्कूटर सवार युवकों ने निखिल के साथ मारपीट कर दी। साथ मौजूद युवती ने उसे बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने युवती से भी मारपीट और बदसलूकी की। शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और घटना को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। इस पर आरोपी वहां से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भी आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका सुराग नहीं लग पाया। मामले में निखिल की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।