फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   सिरफिरे की करतूत से बखेड़ा होने से बचा

सिरफिरे की करतूत से बखेड़ा होने से बचा

Fri, 03 Aug 2018 12:48 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
सिरफिरे की करतूत से बखेड़ा होने से बचा
सिरफिरे की करतूत से बखेड़ा होने से बचा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान बुधवार देर रात एक सिरफिरे की करतूत से मीनाक्षी चौक पर बखेेड़ा होने से बाल-बाल बचा। दरअसल, मीनाक्षी चौक पर देर रात मनोरोगी एक व्यक्ति सड़क पार करते हुए अचानक गालीगलौज करने लगा। इसी दौरान वहां से गुजर रहे एक कांवड़िये ने उसके द्वारा शिवभक्तों को गाली देना समझते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। कांवड़िये द्वारा हंगामा शुरू करते ही वहां आसपास मौजूद कांवड़िये भी पहुंचने शुरू हो गए, जिसके बाद आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद खालापार चौकी प्रभारी एसआई विनय शर्मा ने कांवड़ियों के बीच पहुंचकर आरोपी के मानसिक बीमार होने का हवाला देते हुए उन्हें बमुश्किल समझा-बुझाकर शांत किया।


कांवड़ यात्रा में होमगार्ड कर रहे वाहन चेकिंग
मुजफ्फरनगर। कांवड़ यात्रा के दौरान यात्रा मार्ग पर वाहन चेकिंग की कमान होमगार्ड के हाथों में दे दी गई है। बृहस्पतिवार को कांवड़ यात्रा मार्ग पर मेरठ रोड के डीएम आवास के निकट चार होमगार्ड वाहन चेकिंग करते पाए गए। इस दौरान कई दुपहिया चालकों ने होमगार्डों पर बदसलूकी करने के साथ ही अवैध वसूली किए जाने के भी आरोप लगाए। सूचना पर मीडियाकर्मी मौके पर पहुंचे तो आरोपी होमगार्ड वहां से रफूचक्कर हो गए। बाद में पता चला कि उक्त होमगार्डों की ड्यूटी वहां व्यवस्था के लिए लगाई गई थी, लेकिन उनके द्वारा वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली शुरू कर दी गई। मामले में लोगों ने आरोपी होमगार्डों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed