फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पति ने ही की थी कविता की हत्या

पति ने ही की थी कविता की हत्या

Tue, 24 Jul 2018 12:21 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
पति ने ही की थी कविता की हत्या
पति ने की थी कविता की हत्या
विज्ञापन

तितावी।
गांव जसोई में रविवार सुबह हुई कविता की हत्या उसी के पति ने एक साथी के साथ मिलकर गृहक्लेश के चलते की थी। महिला की बेटी ने परिजनों द्वारा की गई पूछताछ में यह खुलासा किया, जिसके बाद पुलिस अब आरोपी पति व उसके साथी की तलाश में लग गई है।

थाना क्षेत्र के गांव जसोई निवासी कविता रविवार सुबह पति सतबीर के साथ चारा लेने खेतों पर गई थी। शाम को कविता का शव खेत में पड़ा मिला था, जिसके गले पर दुपट्टे से गला घोंटने के निशान थे। मामले में कविता के भाई सुभाष चंद्र ने तहरीर देकर बहनोई सतबीर व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज कराई है। सुभाष का आरोप है कि बहनोई सतबीर के गांव की ही किसी महिला से अनैतिक संबंध थे। इसे लेकर कविता व सतबीर के बीच मनमुटाव रहता था। पीड़ित के अनुसार रविवार सुबह खेत पर कविता-सतबीर के साथ उनकी बेटी नेहा भी गई थी। नेहा ने ही पूछताछ में सतबीर पर अपने एक साथी के साथ मिलकर कविता की गला घोंटकर हत्या किए जाने की जानकारी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सतबीर व एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की एफआईआर दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed