{"_id":"5aef53224f1c1bc03d8b6fff","slug":"191525633826-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की गंगनहर में तलाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की गंगनहर में तलाश
Updated Mon, 07 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोरना। ककरौली क्षेत्र के गांव कम्हेड़ा निवासी रेशमपाल पुत्र अतरसिंह ने बताया कि उसके छोटे भाई ब्रह्मपाल की पत्नी गुड्डी शनिवार को बिना बताए घर से चली गई। उस को काफी जगह तलाश किया लेकिन कहीं पता नहीं चल सका है। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गुड्डी की शीघ्र बरामदगी की गुहार लगाई। वहीं अनहोनी की आशंका को लेकर परिजनों ने ग्रामीणों को साथ लेकर गांव के सामने स्थित गंगनहर में गुड्डी की तलाश शुरू कर दी है।
पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
मोरना। गांव कम्हेड़ा निवासी महिला रेशमा ने तहरीर देेकर आरोप लगाया कि उसका पति आवारा है तथा उसे परेशान करता रहता है। मना करने पर मारपीट करता है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर पति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
ससुराल पक्ष के विरुद्ध मुकदमा
मोरना। गांव बेहड़ा सादात निवासी आदिल पुत्र आरिफ ने न्यायालय की ओर से मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी ससुराल थाना मीरापुर क्षेत्र के गांव कैल्लरपुर में हैं। उसकी पत्नी साधना पुत्री जमालुदीन ससुराल में न रहकर मायके में रहना पसंद करती है तथा ससुराल वालों पर झूठे आरोप लगाती है। 4 मार्च को उसकी पत्नी ने फोन कर उसे धोखे से अपने मायके में बुला लिया तथा सुसराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। वह जान बचाकर किसी तरह से वहां से भाग निकला। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर जुबैर पुत्र जमालुदीन, जलालुदीन, मोहसिन के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी है।