फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   युवती की बरामदगी को थाने पर प्रदर्शन

युवती की बरामदगी को थाने पर प्रदर्शन

Sun, 22 Apr 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
युवती की बरामदगी को थाने पर प्रदर्शन
युवती की बरामदगी के लिए थाने पर प्रदर्शन
विज्ञापन

खतौली। लापता युवती की बरामदगी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा व प्रदर्शन किया। परिजनों ने पुलिस से युवती की सकुशल बरामदी की मांग की है। गांव निवासी ब्रहमपाल ने बताया कि उसकी 22 वर्षीय पुत्री 14 अप्रैल को अपने गांव से खतौली में बाजार से सामान खरीदने आई थी, लेकिन वह घर नहीं लौटी। परिजनों ने उसकी काफी तलाश किया, लेकिन युवती का सुराग नहीं लग सका है। युवती के भाई अनिल कुमार ने पुलिस को गांव के ही दो युवकों के विरुद्ध अपहरण करने की तहरीर दी थी। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। युवती के बरामद न होने पर परिजन व ग्रामीण शनिवार को एकत्र होकर थाने पहुंचे। ग्रामीणों ने थाने पर हंगामा व प्रदर्शन करते हुए पुलिस से युवती की सकुशल बरामदगी की मांग की। पुलिस ने युवती की बरामदगी का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed