फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   20 आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट

20 आरोपियों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट

Thu, 04 Jan 2018 12:58 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
20 आरोपियों के विरुद्ध  गैर जमानती वारंट
मुजफ्फरनगर। खालापार में पुलिस पर हुए पथराव और गाड़ी में तोड़फोड़ के मामले में चार्जशीट दाखिल की गई है। चार्जशीट लगने के बाद भी आरोपी कोर्ट में पेश नहीं हुए। इस पर कोर्ट ने 20 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। आरोपियों को 16 जनवरी को कोर्ट में पेश होने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

बीती 27 जून 2017 को खालापार में अवैध रूप से गोकशी करने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की थी। आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव करने के साथ सरकारी वाहन में तोड़फोड़ की गई थी। प्रकरण में पुलिस ने दो अलग-अलग मामले दर्ज किए थे। पुलिस ने दोनों ही मामलों में आरोप पत्र दाखिल के किए थे। जिनमें 20 लोगों को आरोपी बनाया गया था। बुधवार को सीजेएम कोर्ट ने आरोपियों के पेश नहीं होने पर गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। कोर्ट ने 20 आरोपियों के खिलाफ यह कार्रवाई की है। उधर, चरथावल गांव निवासी शफीकन पत्नी फतेहदीन ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कुछ लोगों पर उसकी भूमि कब्जाने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसने अपनी 12 बीघा भूमि तैय्यब, इरफान, नियाज, लियाकत, तसलीम, सलीम को ठेके पर दी थी। अब आरोपी उसकी भूमि से कब्जा नहीं हटा रहे हैं। विरोध करने पर धमकियां दे रहे हैं। पीड़िता ने पुलिस ने मामले में कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed