फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पति समेत पांच ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज

पति समेत पांच ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज

Thu, 14 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
पति समेत पांच ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर माफी के पांच लोगों पर दहेज अधिनियम में रिपोर्ट पंजीकृत की है। पुलिस के मुताबिक मंसूरपुर थाना क्षेत्र के गांव सोंहजनी निवासी संगीता पुत्री रामफल ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी शादी ढाई वर्ष पूर्व सोनू पुत्र ओमबीर निवासी मोहम्मदपुर माफी के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित कर बाइक और एक लाख रुपये की मांग कर रहे थे। पांच दिसंबर को पति सोनू, देवर मोनू, ननद सोनिया, सास सुनेश और ससुर ओमबीर ने उसके साथ जमकर मारपीट की। उसके पेट में लात मारी जिससे उसका गर्भ भी गिर गया। आरोपियों ने उसे गला दबाकर जान से मारने का प्रयास भी किया। जानकारी मिलने पर पहुंचे उसके परिजनों के साथ भी मारपीट की गई और उससे परिजनों को नहीं मिलने दिया गया। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर सभी आरोपियों के विरुद्ध दहेज अधिनियम सहित कई धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed