{"_id":"59a70c124f1c1b12278b48ae","slug":"191504119826-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी गिरफ्तार
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कुल्हेड़ी-खुसरोपुर मार्ग पर पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच हजार के इनामी बदमाश को दबोच लिया। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से निर्माणाधीन स्कूल से चोरी का सामान बरामद किया है। एसपी सिटी ओमबीर सिंह ने थाने पहुंचकर बदमाश से पूछताछ की।
थाना प्रभारी डीके त्यागी पुलिस बल के साथ खुसरोपुर मार्ग पर चेकिंग करा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों को रोकने का प्रयास किया। युवक मौके से पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने बमुश्किल एक आरोपी को बाइक समेत दबोच लिया, जबकि एक मौके से फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम महताब पुत्र अशरफ अली, निवासी कुल्हेड़ी बताया। मौके से फरार हुए कुल्हेड़ी का हाफिज और शोरम थाना शाहपुर का रिहान है। पुलिस ने बताया कि महताब पांच हजार का इनामी बदमाश है। उसकी निशानदेही पर गत दिनों राजकीय इंटर कॉलेज मुथरा में चौकीदार को बंधक बनाकर लूटे गए 20-20 लीटर पेंट की सात बाल्टी और टाइल्स की 20 पेटियां कुल्हेड़ी बिजलीघर के पीछे से बरामद की है। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, कारतूस और बाइक मिली है। एसपी सिटी और सीओ सदर योगेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी गैंग बनाकर लूटपाट करता है। उस पर सहारनपुर और मुजफ्फरनगर के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, चोरी और कातिलाना हमले के 14 मुकदमे दर्ज हैं। टीम में एसएचओ, दरोगा मनोज कुमार, कांस्टेबल अरविंद कुमार, अनिल कुमार और चालक दुर्गेश, राजीव मौजूद रहे।