फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   मल्हूपुरा में जुआरियों ने की पुलिसकर्मियों से बदसलूकी

मल्हूपुरा में जुआरियों ने की पुलिसकर्मियों से बदसलूकी

Mon, 18 Feb 2019 12:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
मल्हूपुरा में जुआरियों ने की पुलिसकर्मियों से बदसलूकी
मल्हूपुरा में जुआरियों ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मल्हूपुरा में शनिवार की देर रात सड़क किनारे बैठकर जुआ व लूडो खेल रहे असामाजिक तत्वों ने रोके जाने पर चीता मोबाइल के दो पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी कर दी। सूचना पर पहुंची फोर्स ने आरोपियों की खबर ली। पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के मल्हूपुरा में शनिवार देर रात करीब दस बजे कुछ लोग सड़क किनारे बैठकर लूडो और जुआ खेलते हुए हंगामा कर रहे थे। देर रात तक गालीगलौज व हंगामा जारी रहने पर आसपास के लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को फोन कर दिया, जिसकी सूचना पर चीता मोबाइल के दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और आरोपियों को हटने के लिए कहा। आरोप है कि जुआ खेल रहे लोगों ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी कर दी, जिसकी सूचना पर एसआई बचनसिंह अत्री मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जुआरियों पर लाठियां फटकारी। पुलिस ने तीन लोगों को मौके से धर दबोचा, जबकि दो अन्य फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में अनवार, शादाब व गुड्डू उर्फ सलाउद्दीन निवासीगण केवलपुरी व मल्हूपुरा शामिल हैं, जबकि नफीस व वसीम फरार हो गए। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मिलावटी शराब बनाते आरोपी को दबोचा
चरथावल। कुटेसरा चौकी प्रभारी सुरेश कुमार ने पावटी गांव के जंगल में छापा मारकर मिलावटी शराब बनाते हुए आरोपी करण पुत्र चतर सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी जंगल में गैस के सिलिंडर लगाकर मिलावटी शराब तैयार करता हुआ मिला। उसके कब्जे से 10 लीटर मिलावटी शराब और यूरिया, गैस सिलिंडर, बर्तन और ड्रम बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के अलावा अपमिश्रित शराब बनाने के आरोप लगाते हुए आईपीसी की गंभीर धारा में मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed