{"_id":"5c40cfc4bdec2273703ffaf8","slug":"181547751364-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्जी हत्याकांड के आरोपी का रिमांड, तमंचा बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्जी हत्याकांड के आरोपी का रिमांड, तमंचा बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्जी की हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद
खतौली। टेलर मास्टर सरताज हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर उसके मकान के अंदर से ही तमंचा बरामद किया। आरोपी ने कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था।
मोहल्ला मिट्ठूलाल निवासी टेलर मास्टर सरताज पुत्र अली मोहम्मद पिछले वर्ष 21 दिसंबर को मोहल्ला निवासी आस मोहम्मद को उसकी दुकान से बुलाकर कार में ले गया था। उसी दिन रात में आस मोहम्मद ने अपने बहनोई मोहल्ला इस्लामनगर निवासी अकरम पुत्र उस्मान के साथ मिलकर दर्जी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस को 22 दिसंबर की सुबह गांव भैंसी के पास सड़क किनारे गोली लगा दर्जी का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने दर्जी हत्याकांड का खुलासा करते हुए आरोपी आस मोहम्मद को जेल भेज दिया था। जबकि अकरम फरार हो गया था। विगत दिनों आरोपी अकरम ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी अकरम को रिमांड पर लिया। पुलिस ने अकरम की निशानदेही पर उसके मकान के अंदर से ही हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने रिमांड पर लिए गए दर्जी हत्याकांड के आरोपी अकरम की निशानदेही पर उसके घर से मृतक दर्जी से लूटे गए 1500 रुपयों की नगदी भी बरामद की है।