फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अंतवाड़ा के छात्रों ने छात्र का मारपीट कर सिर फोड़ा

अंतवाड़ा के छात्रों ने छात्र का मारपीट कर सिर फोड़ा

Fri, 05 Oct 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 05 Oct 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
अंतवाड़ा के छात्रों ने छात्र का मारपीट कर सिर फोड़ा
अंतवाड़ा में दलित छात्र पर हमला किया
विज्ञापन

खतौली। गांव अंतवाड़ा निवासी छात्रों ने बिना किसी बात के जातिसूचक शब्दों को प्रयोग करते हुए दलित छात्र को मारपीट करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। पीड़ित छात्र के पिता ने पुलिस को तहरीर दे दी है।

गांव मोहद्दीनपुर निवासी दलित छात्र शिवम पुत्र ओमकार नगर के एक कॉलेज में पढ़ता है। शुक्रवार को कॉलेज की छुट्टी होने के बाद जानसठ रोड पर फलावदा तिराहे पर गांव जाने के लिए बस के इंतजार में खड़ा था। इसी दौरान गांव अंतवाड़ा निवासी कुछ छात्र वहां पर पहुंचे। आरोप है कि इन छात्रों ने शिवम को जातिसूचक शब्द करते हुए तंज कसना शुरू कर दिया। इसका शिवम ने विरोध किया तो इन छात्रों ने उसके साथ मारपीट करनी प्रारंभ कर दी। मारपीट करते हुए इन छात्रों ने शिवम का सिर फोड़ दिया, जिससे छात्र शिवम लहूलुहान हो गया। शिवम के घायल होने की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने चिकित्सक के यहां शिवम का इलाज कराया। परिवार के लोग घायल छात्र को लेकर थाने में पहुंची। परिजनों ने इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह से घटना के संबंध में अवगत कराया। पीड़ित घायल छात्र ने पुलिस को मारपीट की तहरीर दे दी है। बता दें कि इससे पूर्व भी गांव अंतवाड़ा के छात्रों ने गांव लाडपुर के दलित युवक को पीट दिया था। इसको लेकर दोनों गांवों के प्रधानों ने दोनों पक्षों का आपस में समझौता भी करा दिया था। कुछ दिन बाद गांव लाडपुर के दलितों ने बस में सवार गांव अंतवाड़ा के छात्रों पर हमला करके घायल कर दिया था। गांव लाडपुर के छात्रों की ओर से एक दर्जन दलित लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed