फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   पुलिस ने अपह्त छात्रा बरामद की

पुलिस ने अपह्त छात्रा बरामद की

Tue, 22 May 2018 01:00 AM IST
Updated Tue, 22 May 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अपह्त छात्रा बरामद की
पुलिस ने अगवा छात्रा बरामद की
विज्ञापन

तितावी (मुजफ्फरनगर)। पुलिस ने एक गांव से अगवा छात्रा को मुजफ्फरनगर से बरामद कर लिया। साथ ही आरोपी युवक को भी गिरफ्तार किया है। युवक को पुलिस ने अन्य किसी थाने में रखा है। छात्रा को डॉक्टरी के लिए भेजा गया है। मंगलवार यानि आज उसे कोर्ट में पेश कर बयान कराए जाएंगे। इस मामले को लेकर क्षेत्र में कई दिनों से संप्रदाय तनाव बना हुआ था।

तितावी थाना क्षेत्र के गांव निवासी छात्रा चार दिन पहले अचानक लापता हो गई थी। तलाश करने के बाद छात्रा के पिता ने निकटवर्ती गांव साल्हाखेड़ी निवासी आरोपी युवक फरमान पुत्र रईश के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। मामला दो संप्रदाय से जुड़ा होने के कारण क्षेत्र में तनाव बना था। कुछ लोगों ने आरोपी युवक के घर पर भी हमला किया था, जबकि आरोपी युवक और उसके परिजन पहले ही फरार हो गए थे, तभी से आरोपी के घर पर पुलिस बल तैनात है। मामले को लेकर भाजपा के एक नेता ने पंचायत करने की घोषणा भी कर दी थी। छात्रा के अपहरण की घटना को लेकर पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी थी। इस दौरान आरोपी के कई रिश्तेदारों को भी उठाया गया था। पुलिस ने एक सूचना के आधार पर मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छात्रा को बरामद कर लिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी युवक को किसी अन्य थाने पर भेज दिया। एसओ तितावी सूबे सिंह यादव ने बताया कि छात्रा के आईओ ने बयान दर्ज करके उसे डॉक्टरी के लिए भेजा है। मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश कर बयान कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed