फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किसान अगवा, भाई पर आरोप

किसान अगवा, भाई पर आरोप

Tue, 06 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Tue, 06 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
किसान अगवा,  भाई पर आरोप
पुरकाजी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम बसेड़ी निवासी किसान जयनंद रविवार सांय करीब छह बजे अपने खेत पर पानी चलाने गया था। देेर रात तक वापस नहीं लौटने पर उसके परिजनों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों के साथ उसकी आसपास जंगल में तलाश की। इस दौरान पुलिस को खेत से किसान की साइकिल, फावड़ा और जूते मिले, मगर किसान का कोई सुराग नहीं लगा। सोमवार को किसान की पत्नी मुनेशलता थाने पहुंची और अपने देवर पर अपने पति के अपहरण का आरोप लगाकर अपने पति का सुराग लगाने की मांग की। उसकी पत्नी ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर उनका अपने देवर से विवाद चल रहा है। पुलिस ने किसान की गुमशुदगी दर्ज कर जल्द ही उसका सुराग लगाने का आश्वासन दिया है।

एनसीआर दर्ज
पुरकाजी। पुलिस ने ग्राम बुच्चा बस्ती निवासी महिला रमेशो की तहरीर पर गांव की ही महिला मालो और उसके पुत्र दम्मर के विरुद्ध मारपीट की धारा में एनसीआर दर्ज की है। इसके अलावा पुलिस ने अपहरण और पोस्को के मुकदमे में न्यायालय द्वारा वारंट जारी करने पर ग्राम खेड़की निवासी अंकित कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
विज्ञापन


उत्तराखंड पुलिस ने दबिश दी
पुरकाजी। उत्तराखंड के थाना गंगनहर रुड़की में कस्बे के मोहल्ला जाटान निवासी जावेद के विरुद्ध करीब एक वर्ष पर्व दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वह वांछित चल रहा है। उत्तराखंड पुलिस ने सोमवार को पुरकाजी पुलिस के साथ उसके घर पर दबिश दी, मगर उसके घर नहीं मिलने पर पुलिस को बैंरग लौटना पड़ा। दबिश देने आए इंस्पेक्टर भरत कुमार नेगी ने बताया कि इससे पूर्व में भी मुजरिम के घर पर दबिश दी जा चुकी है, मगर वह हाथ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed