फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   शीरा व्यापारी पर लाखों रुपये हडपने का आरोप

शीरा व्यापारी पर लाखों रुपये हडपने का आरोप

Wed, 30 Aug 2017 12:52 AM IST
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
शीरा व्यापारी पर लाखों रुपये हडपने का आरोप
शीरा व्यापारी पर लाखों रुपये हड़पे, तहरीर
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। मुजफ्फरनगर के शीरा व्यापारी सचिन जैन पुत्र नीरज जैन ने शाहपुर थाने पर तहरीर देकर बताया कि वह अपनी फर्म बालाजी इंटरप्राइजेज के द्वारा राजस्थान आदि राज्यों में कमीशन पर लाखों रुपये का शीरा भेजता है। जिसका भुगतान पीएनबी नई मंडी मुजफ्फरनगर की शाखा में आता है। आरोप लगाया कि दूसरे शीरा व्यापारी व शांति देवी डिग्री कॉलेज के डायरेक्टर सुभाष जैन व उसके पुत्र सचिन जैन, अमित जैन आदि ने शाहपुर स्थित पंजाब नेशनल बैंक शाखा में उसकी फर्म के नाम से फर्जी फोटो और आईडी लगाकर खाता खोल लिया और लगभग उसका छत्तीस लाख रुपये हड़प लिया। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

किसान विरोधी है योगी-मोदी सरकार: जयंत
शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। कस्बे व देहात में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव जयंत चौधरी का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी हैं ।
विज्ञापन

भभीसा जाते हुए जयंत चौधरी का हरसौली चौकी पर रालोद किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष इरशाद सावटु के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कस्बे में सभासद चंद्रवीर चौधरी के आवास पर भी स्वागत हुआ। जयंत ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार किसान विरोधी हैं। किसानों को उसकी उपज का लाभकारी मूल्य के साथ गन्ने का भुगतान नहीं मिल पा रहा है। जिससे किसानों की आर्थिक हालत खराब है। रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मंत्री चौधरी योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, ब्लाक प्रमुख पुत्र अनुज बालियान, रविंद्र राठी, उदित चौधरी, नत्थू कुरैशी, कल्लू प्रधान, जरीफ कुरैशी, यामीन कुरैशी, नवीन राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल दुजाना पर आरोप तय
मुजफ्फरनगर। अदालत ने छपार के खाद व्यापारी राजीव त्यागी हत्याकांड में कुख्यात अनिल दुजना सहित 12 आरोपियों पर आरोप तय किए है।

मीनू त्यागी दूसरी जेल नहीं जाएगी
मुजफ्फरनगर। जिला कारागार में बंद मीनू त्यागी को अभी दूसरी जेल में शिफ्ट नहीं किया जा सकेगा, क्योंकि हाई कोर्ट के आदेश से वह जिला कारागार में निरुद्घ है। इस संबंध में जेल प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed