{"_id":"5c6ef4c7bdec224b7a5557af","slug":"171550775495-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएचसी में युवक की लाश मिलने से सनसनी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएचसी में युवक की लाश मिलने से सनसनी
विज्ञापन
भोपा। सीएचसी प्रांगण में बृहस्पतिवार देर शाम युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की मौत किसी हादसे में होने की आशंका जताई जा रही है।
कस्बे के सीएचसी प्रांगण में बृहस्पतिवार देर रात एक युवक की लाश पड़ी मिली। करीब 27 वर्षीय युवक के शरीर पर प्रत्यक्षतया कोई चोट नजर नहीं आ रही थी। युवक काले-नीले रंग की जैकेट, सफेद बनियान और पीली पेंट पहने था। इस पर लाश को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया। उक्त युवक की मौत किसी हादसे में होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक की पहचान गांव भेड़ाहेड़ी निवासी अनुज पुत्र भोपाल के रूप से हुई है। युवक की बाइक मुजफ्फरनगर रोड पर एक पेपर मिल के पास टूटी हुई मिली है। जिससे युवक की मौत हादसे में होने की पुष्टि हुई है। वहीं, मृतक के परिजनों ने बताया कि अनुज की शादी दस फरवरी को मखयाली गांव की कुसुम से हुई थी। इसके अलावा अनुज के पिता की करीब 15 दिन पहले मौत हो चुकी है।
क्रिकेट टीम चयन के लिए ट्रायल 24 को
मुजफ्फरनगर। जनपद मुजफ्फरनगर व शामली की अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन के लिए आगामी 24 फरवरी को स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह नौ बजे से ट्रायल लिया जाएगा। क्रिकेट एसोसिएशन सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि इससे पहले ट्रायल बारिश के चलते पिच गीली होने के कारण स्थगित कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ी 24 फरवरी को ही सुबह आठ से नौ बजे के बीच स्टेडियम में ही पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण स्लिप देखने के बाद ही खिलाड़ियों को ट्रायल में शामिल किया जाएगा। ट्रायल के आधार पर ही टीम में खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।