फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   अमर उजाला ब्यूरो छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़कर धुना

अमर उजाला ब्यूरो छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़कर धुना

Thu, 27 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Thu, 27 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो  छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी को पकड़कर धुना
मनचले की जमकर धुनाई की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। छात्रा को काफी समय से पीछा कर छेड़छाड़ करने के साथ ही आपत्तिजनक मेसेज भेजकर परेशान कर रहे युवक को पीड़िता के परिजनों ने भोपा स्टैंड के पास से पकड़कर धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
शहर निवासी छात्रा भोपा रोड स्थित एक डिग्री कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है। पीड़ित छात्रा के परिजनों का कहना है कि काफी समय से ब्रह्मपुरी निवासी युवक छात्रा का कॉलेज आते-जाते समय पीछा करते हुए छेड़छाड़ करने के साथ ही मोबाइल पर उसे आपत्तिजनक मेसेज भी भेजकर परेशान करता है। कई बार आरोपी छात्रा को बीच राह में रोककर उसके साथ बदसलूकी भी कर चुका है। बुधवार सुबह छात्रा अपने भाई व परिजनों के साथ भोपा स्टैंड के पास खड़ी थी। आरोप है कि उसी समय आरोपी वहां पहुंचा और छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने लगा। यह देख परिजनों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया, जिसके बाद जमकर धुनाई कर उसे नई मंडी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित छात्रा के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

मोबाइल पर कॉल कर परेशान कर रहा युवक
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के मोहल्ला निवासी महिला ने एसपी सिटी ओमवीर सिंह को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी चार साल पूर्व हुई थी, जिससे उसे दो बच्चे हैं। पति करीब चार महीने से मध्यप्रदेश में रहकर नौकरी कर रहा है, जबकि महिला बच्चों के साथ बुढ़ाना में ही रह रही है। आरोप है कि करनाल निवासी एक युवक उसे काफी समय से मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर परेशान कर रहा है, जो खुद को महिला का पति बता रहा है। विरोध करने पर आरोपी द्वारा महिला को धमकी दी जा रही हैं, जिससे उसे जान-माल का खतरा उत्पन्न हो गया है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी सिटी ने बुढ़ाना थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed