फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   विदेश भेजने के नाम पर ठगे 13 लाख

विदेश भेजने के नाम पर ठगे 13 लाख

Tue, 21 Aug 2018 12:33 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर ठगे 13 लाख
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। कबूतरबाजों द्वारा देवरिया के युवकों को सऊदी अरब में जॉब दिलाने के नाम 13 लाख रुपये हड़पने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

देवरिया जनपद के गांव मझगांवा थाना कोतवाली निवासी शब्ब्बीर अहमद ने बताया कि सऊदी अरब में जॉब करने के दौरान उसकी मुलाकात दधेडू कलां के मोहतसीन पुत्र वाजीद से (जून, 2018) में हुई थी। उसने अल मराई कंपनी में युवकों को रोजगार दिलाने का झांसा दिया। उसकी बातों में आकर पीड़ित ने कुछ लड़कों को सऊदी अरब भेजने के लिए तैयार किया और बताए गए चार लोगों के खातों में 13 लाख रुपये विभिन्न तारीखों में भेज दिए। उसके बाद आरोपी ने मोबाइल फोन पर बताया कि सभी लड़कों के टिकट हो गए हैं। मुख्य आरोपी का भाई एहतसाम लखनऊ और दिल्ली में लड़कों को मेडिकल कराएगा। उसके बाद लखनऊ एयरपोर्ट पर भेज दो। वहीं सभी युवकों को उनका टिकट और बीजा दे दिया जाएगा। आरोपियों के बताने के बाद सऊदी अरब भेजने के लिए लड़के लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच गए। वहां पर अपने पासपोर्ट और बीजा का इंतजार करने लगे, लेकिन कई घंटों तक इंतजार के बाद वहां कोई नहीं पहुंचा। बाद में मोबाइल पर भेजा टिकट का मालूम किया, तो वह फर्जी मिला। धोखाधड़ी की घटना के बाद शब्बीर सऊदी अरब से भारत आया और थाने में पूरा मामला बताया। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed