{"_id":"5995f0384f1c1bcc388b457f","slug":"171502998584-muzaffarnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंगरलिया मनाते युवक-युवती पकड़े, हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंगरलिया मनाते युवक-युवती पकड़े, हंगामा
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा
मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल की लैब में युवक-युवती को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इस पर अस्पताल में हंगामा हो गया। लोगों ने युवक के साथ मारपीट का प्रयास किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पूछताछ के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जिला चिकित्सालय की पैथोलॉजी लैब में दोपहर बाद कमरा बंद होने पर लोगों को शक हुआ। अपनी रिपोर्ट लेने आए लोगों ने काफी देर तक दरवाजा पीटा, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इस पर लोगों को शक हुआ तो पूछताछ हुई। जिसमें पता चला कि कमरे के भीतर युवक-युवती घुसे हुए हैं। इस पर लोगों ने लैब के बाहर हंगामा खड़ा कर दिया। जिला अस्पताल के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया। कमरे से युवक-युवती को निकाला गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। यहां पूछताछ के बाद युवती को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल ने बताया कि पैथालॉजी लैब में युवक-युवती पकड़े गए हैं। मामले की जांच की जा रही है। दोनों का अस्पताल से ताल्लुक नहीं है। लैब में कैसे पहुंचे, इसकी जांच की जा रही है।