फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   किशनपुर के तालाब में मिली गोवंश की खाल

किशनपुर के तालाब में मिली गोवंश की खाल

Mon, 18 Feb 2019 12:11 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
किशनपुर के तालाब में मिली गोवंश की खाल
किशनपुर के तालाब में मिली गोवंश की खाल
विज्ञापन

भोपा। गांव किशनपुर के एक तालाब में गोवंश की खाल मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए इसे अवैध कटान करने वाले अवांछित तत्वों की कारस्तानी करार दिया। बाद में खाल को जमीन में दबा दिया गया।
थाना क्षेत्र के गांव किशनपुर में रविवार को कुछ लोग गांव के बाहर स्थित तालाब के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान कुछ कुत्ते तालाब के पानी में किसी चीज को लेकर छीनाझपटी कर रहे थे। शक होने पर ग्रामीण तालाब के पास पहुंचे तो वहां गोवंश की खाल पड़ी मिली, जिसे संभवत: कुछ समय पूर्व या देर रात तालाब में फेंका गया था। ग्रामीणों ने अवैध गोवंश कटान का आरोप लगाते हुए मौके पर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों का पता लगाकर उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। बाद में खाल को जमीन में दबवा दिया गया।
विज्ञापन

घर में खेल रही बालिका करंट से झुलसी
भोपा। थाना क्षेत्र के गांव नंगला बुजुर्ग निवासी भूरा की सात साल की बेटी सोफिया रविवार शाम के समय घर में ही खेल रही थी। इसी दौरान वह घर के किसी विद्युत उपकरण में आ रहे करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गई। बच्ची की चीख सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे करंट से छुड़ाकर शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed