फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   बंद फर्नेस फैक्टरी में लाखों की चोरी

बंद फर्नेस फैक्टरी में लाखों की चोरी

Sat, 16 Feb 2019 12:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Feb 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
बंद फर्नेस फैक्टरी में लाखों की चोरी
मुजफ्फरनगर। शहर के भोपा रोड स्थित काफी समय से बंद पड़ी फर्नेस फैक्टरी के ताले तोड़कर बदमाशों ने लाखों कीमत का माल साफ कर दिया। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के भोपा रोड स्थित कुमार कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक विपिन गोयल ने बताया कि उनकी फैक्टरी करीब तीन साल से बंद है। फैक्टरी और उसमें लगी मशीनों की देखभाल के लिए उन्होंने तीन गार्ड भी छोड़े हुए हैं। 12 फरवरी की देर रात बदमाशों ने फैक्टरी और उसमें स्थित भट्टी के पैनल के ताले तोड़कर वहां से कीमती मशीनें और अन्य लाखों कीमत का माल चोरी कर लिया। अगले दिन गार्ड की सूचना पर विपिन गोयल मौके पर पहुंचे और थाना पुलिस को सूचना दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


दंपती के विवाद में युवक पक्ष पर हमला
मुजफ्फरनगर। मेरठ जनपद के जागृति विहार निवासी प्रमोद त्यागी ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके बेटे विमल की शादी शाहपुर क्षेत्र के गांव धनायन निवासी युवती से करीब ढाई साल पूर्व हुई थी। दंपती में मनमुटाव के चलते विवाहिता कई महीने से मायके में आकर रहने लगी और उसके द्वारा ऐच्छिक ब्यूरो में वाद डाल दिया गया। पीड़ित के अनुसार, बृहस्पतिवार को वे ऐच्छिक ब्यूरो में तारीख पर आए थे। यहां से जब मेरठ लौटने के लिए वे रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचे तो उसी समय विवाहिता पक्ष के लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौच कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने प्रमोद त्यागी पक्ष पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। शोर मचाने पर हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed